लखनऊ

जुलूस-ए-मदहे सहाबा मुस्लिमों के लिए कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया

संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। जुलूस-ए-मदहे सहाबा का मुस्लिमों के लिए कार्यालय के लिए मौजूद रहे सदर अब्दुल अजीज, जरनल सेक्रेट्री मो जावेद, व मो तारिक की कयादत में भव्य स्वागत किया गया। जुलूस के पहुंचने पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अकीदत और गर्मजोशी के साथ इस्तकबाल किया। इस मौके पर शारिक रसूल, गुलाम आरिफ, अब्दुल रशीद, मर्गुब किदवई, ऐश्वर्य पांडेय, गोरांग द्विवेदी, कृश गुप्ता सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

जुलूस के स्वागत के लिए कार्यालय के सामने मुस्लिम व्यापार मंडल की ओर से कदीमी सबील भी लगाई गई, जहां जुलूस में शामिल अकीदतमंदों के लिए पानी एवं अन्य जरूरी इंतजाम किए गए। वहीं आया गंज व्यापार मंडल की ओर से भी जुलूस के स्वागत और खिदमत के लिए विशेष व्यवस्था की गई।

इन इंतजामों की पूरी देखरेख और प्रस्तुति बाबू भाई के नेतृत्व में की गई। इस दौरान कामरान आलम, मेराज अहमद और सिराज अहमद सहित व्यापार मंडल से जुड़े लोग सक्रिय रूप से मौजूद रहे और जुलूस में शामिल लोगों की खिदमत में जुटे रहे।

मुस्लिम व्यापार मंडल की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी जुलूस-ए-मदहे सहाबा के मौके पर स्वागत और खिदमत का यह सिलसिला आपसी भाईचारे, मोहब्बत और सामाजिक एकजुटता का खूबसूरत संदेश देता नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button