उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

उन्नाव: ₹2 हजार से अधिक UPI भुगतान पर MDR के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

जिला संवाददाता — देवेंद्र तिवारी , Kisan Mail News

उन्नाव। ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा UPI मर्चेंट लेनदेन पर प्रस्तावित 0.40 प्रतिशत MDR के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छोटे चौराहे से बड़े चौराहे तक पहुंचकर व्यापारियों और आम लोगों से मांगपत्र पर हस्ताक्षर कराए। 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि MDR की व्यवस्था से व्यापारियों पर अतिरिक्त भुगतान संबंधी बोझ पड़ सकता है। प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता तन्मय श्रीवास्तव ने व्यापारियों को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए डिजिटल भुगतान व्यवस्था में उन्हें राहत देने की मांग की।

शहर अध्यक्ष फैज फारूकी ने सरकार से MDR व्यवस्था की समीक्षा कर इसे वापस लेने की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि सात दिन के भीतर निर्णय वापस नहीं लिया गया तो सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर पुतला दहन भी किया जाएगा। 

गौरतलब है कि केंद्र सरकार के अनुसार नया MDR केवल निर्धारित मर्चेंट लेनदेन पर लागू होगा। ₹2,000 तक के मर्चेंट UPI भुगतान और छोटे व्यापारियों की निर्धारित श्रेणी के भुगतान शून्य MDR के दायरे में रहेंगे, जबकि ग्राहक से MDR वसूलने की अनुमति नहीं होगी। 

अभियान में नसीम खान, इम्तियाज, शाश्वत बाजपेई, सरफराज गांधी, शकील खान समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button