उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

उन्नाव होकर जाएगी प्रतापगढ़-चित्रकूट एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

ब्यूरो ऋषभ तिवारी

उन्नाव। जिले के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने कानपुर-चित्रकूट और प्रतापगढ़-कानपुर के बीच संचालित होने वाली दो ट्रेनों का विलय कर एक नई संयुक्त सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे उन्नाव के यात्रियों को प्रतापगढ़, लखनऊ और चित्रकूट तक एक ही ट्रेन से सफर करने की सुविधा मिलेगी।

रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट धाम कर्वी एक्सप्रेस और मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-कानपुर एक्सप्रेस को मिलाकर अब मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-चित्रकूट धाम कर्वी एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा।

रेलवे के मुताबिक नई व्यवस्था के तहत ट्रेन संख्या 14124 चित्रकूट से प्रतापगढ़ के लिए सात सितंबर से चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 14123 प्रतापगढ़ से चित्रकूट के लिए आठ सितंबर से नई समय-सारिणी के अनुसार संचालित होगी।

उन्नाव जंक्शन पर दो मिनट का ठहराव

प्रतापगढ़ से चित्रकूट जाने वाली ट्रेन उन्नाव जंक्शन पर सुबह 8:50 से 8:52 बजे तक रुकेगी। वापसी में चित्रकूट से आने वाली ट्रेन का उन्नाव जंक्शन पर शाम 6:28 से 6:30 बजे तक ठहराव निर्धारित किया गया है।

नई ट्रेन सेवा शुरू होने से उन्नाव और आसपास के यात्रियों को प्रतापगढ़ तथा चित्रकूट की यात्रा के लिए ट्रेन बदलने की जरूरत कम होगी। खासतौर पर चित्रकूट और प्रतापगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए यह व्यवस्था सुविधाजनक मानी जा रही है।

रेलवे के इस निर्णय से जिले के यात्रियों को एक ही रेल सेवा के जरिए इन प्रमुख धार्मिक और शहरों तक पहुंचने का सीधा विकल्प मिलेगा।

Related Articles

Back to top button