उत्तर प्रदेशलखनऊ

वरिष्ठ पत्रकार शिव शंकर त्रिपाठी की पत्नी और ब्यूरो प्रमुख प्रद्युम्न कुमार त्रिपाठी की माता श्रीमती फूलकली त्रिपाठी का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार।

– आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता

लखनऊ: 29 अगस्त।
किसान मेल हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो प्रमुख एवं राज्य मुख्यालय से मान्यता प्राप्त पत्रकार  प्रद्युम्न कुमार त्रिपाठी की पूज्य माता जी और वरिष्ठ पत्रकार एवं ऑल इंडिया स्मॉल न्यूज़पेपर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  शिव शंकर त्रिपाठी की वयोवृद्ध धर्मपत्नी श्रीमती फूलकली त्रिपाठी का 29 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:50 बजे निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग 80 वर्ष थी। उनका इलाज घर पर ही केजीएमयू के डॉक्टरों के देखरेख में चल रहा था।

पारिवारिक जानकारी के अनुसार, उनका निवास स्थान 250 MIG, सेक्टर-जी, एल.डी.ए. कॉलोनी, कानपुर रोड, आशियाना, लखनऊ है।
दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार  30 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे भैंसाकुंड (बैकुंठ धाम) पर किया जाएगा।
पत्रकारिता जगत और शुभचिंतकों ने इस आकास्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है तथा ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
शोक संतप्त परिवार संपर्क सूत्र:
श्री प्रद्युम्न कुमार त्रिपाठी: 9721768000
श्री शिव शंकर त्रिपाठी: 9415114949

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button