बीघापुर में दुष्कर्म और छेड़खानी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता — सचिन पांडे , Kisan Mail News
उन्नाव। बीघापुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म और छेड़खानी से जुड़े मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सातन चौराहा थाना क्षेत्र बीघापुर से गिरफ्तार करने की जानकारी दी है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक, मामले में बीघापुर थाने पर मु0अ0सं0 140/2026 दर्ज है। इसमें बीएनएस की धारा 3(5), 137(2), 87, 64(1), 74, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 और 3/4 के तहत कार्रवाई की गई है।
मैनपुरी के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण कुमार (21) पुत्र स्वर्गीय महावीर और मनीष कुमार (23) पुत्र स्वर्गीय तेज सिंह के रूप में हुई है। दोनों ग्राम नगला कछुआ, थाना एलाऊ, जनपद मैनपुरी के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि 17 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम दास ने हमराह पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
तीन सदस्यीय पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम दास, कांस्टेबल मुनिराज और कांस्टेबल अंकित तिवारी शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।



