उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

बाइक की टक्कर से घायल सेल्समैन की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

संवाददाता — सचिन पांडेय, Kisan Mail News

उन्नाव। कोतवाली उन्नाव क्षेत्र के ललऊ खेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय सेल्समैन आशु की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 19 सितंबर की रात की बताई जा रही है। हादसे की खबर के बाद से परिवार में मातम पसरा है।

जानकारी के अनुसार आशु बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आशु सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पत्नी प्रिया और तीन बेटियों माल्या, शैलवी व लवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिवार के सामने आर्थिक और भावनात्मक संकट खड़ा हो गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में शामिल बाइक सवार की पहचान के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button