उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  मथुरा में ₹1,051 करोड़ की 229 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास


दिनांक 03 सितंबर 2026 को स्थान भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली मथुरा में पूज्य साधु-संतों की उपस्थिति में स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह सहित ₹1,051 करोड़ की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 तथा मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 7,240 लाभार्थियों को सहायता राशि का वितरण और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र/ट्रैक्टर की चाबी/चेक वितरण करते हुए।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने बटन दबाकर किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।

मथुरा 03 सितम्बर 2026/ माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने रुपए 540.60 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण तथा रुपए 437.64 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरीय) से मथुरा-वृन्दावन नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 7060 लाभार्थियों को रुपए 1 लाख से लाभांवित किया तथा मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत सपेरा समुदाय के 180 लाभार्थियों को रुपए 1 लाख 20 हजार से लाभांवित किया, जिनकी कुल लागत रुपए 72.76 करोड़ है।

लोकार्पण वाली परियोजनाओं की कार्यदायी संस्था में लोक निर्माण विभाग की निर्माण खण्ड-01 द्वारा एक कार्य किया गया, जिसमें जनपद मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे से वृन्दावन (पागल बाबा मंदिर) तक 04 लेन मार्ग का निर्माण (लम्बाई 7.278 किलोमीटर) तथा मार्ग निर्माण के संरेखण में आ रही यमुना नदी पर 02 लेन सेतु का निर्माण कार्य किया गया, जिसकी कुल लागत रुपए 251.55 करोड़ है।

लोकार्पण कार्यों में कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा 01 कार्य किया गया, जिसमें जनपद मथुरा की पुलिस लाइन परिसर में ट्रांजिट हॉस्टल (जी+12) 04 ब्लॉक का निर्माण किया गया, जिसकी कुल लागत रुपए 47.20 करोड़ है।

लोकार्पण कार्यों में कार्यदायी संस्था नगर निगम मथुरा वृन्दावन द्वारा 32 कार्य किए गए, जिसकी कुल लागत रुपए 59.43 कराेड़ है। नगर निगम मथुरा वृन्दावन द्वारा राज्य स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत मथुरा-वृन्दावन में भक्ति स्तम्भ की परियोजना का कार्य, राज्य स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत जुबली पार्क के पास स्थित पुस्तकालय का विस्तार एवं जीर्णोद्धार का कार्य, नगर निगम मथुरा-वृन्दावन सीमान्तर्गत विभिन्न वार्डों में 8 नलकूप अधिष्ठापन / रीबोर का कार्य, नगर निगम मथुरा-वृन्दावन सीमान्तर्गत विभिन्न वार्डों में पेयजल हेतु पाईप लाईन बिछाये जाने का कार्य, नगर निगम मथुरा-वृन्दावन सीमान्तर्गत विभिन्न वार्डों में सीवर लाईन बिछाये जाने का कार्य, 3000 ली० एस०एस० वाटर टैंक, 4000 ली० एस०एस० वाटर टैंक, टाउनशिप चौराहा फ्लाई ओवर (अंडरपास) में लाईटिंग के माध्यम से सौंदर्यीकरण का कार्य, गोकुल रेस्टोरेंट फ्लाई ओवर (अंडरपास) में लाईटिंग के माध्यम से सौंदर्यीकरण का कार्य, मथुरा-वृन्दावन रोड पर (कृष्ण भक्ति स्तम्भ) से सौंदर्यीकरण का कार्य, गोवर्धन चौराहा से कृष्णा नगर बिजली घर तक डोकेरेटिव पोल सहित लाइट लगाकर प्रकाश व्यवस्था का कार्य, बी०सी० गोयल अस्पताल से मायावती सरकारी फ्लेट परिक्रमा मार्ग में पोल सहित लाइट स्थापना का कार्य, मोछ धाम तिराहा से गणेश टीला तक पोल सहित लाइट स्थापना का कार्य, नरसी विहार से मायापुरम तक पोल सहित लाइट स्थापना का कार्य, रतन लाल फूल कटोरी स्कूल से पचौरी गार्डन तक पोल सहित लाइट स्थापना का कार्य, सतोहा से असगपुर गांव तक पोल सहित लाइट स्थापना का कार्य, रांची बांगर महादेव मन्दिर से पथवारी माता मन्दिर तक पोल सहित लाइट स्थापना का कार्य, अजय सिंह के मकान से मन्दिर तक पोल सहित लाइट स्थापना का कार्य, रोहिणी एन्क्लेव ए०टी०वी० गेट से महोली परिक्रमा मार्ग में पोल सहित लाइट स्थापना का कार्य, हाईवे एन0एच0 19 से सलेमपुर होते हुए मुकुन्दपुर तक पोल सहित लाइट स्थापना का कार्य आदि किया गया।

लोकार्पण कार्यों में कार्यदायी संस्था मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा 23 कार्य किए गए, जिसकी कुल लागत रुपए 182.41 करोड़ है। मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा अकबरपुर जैंत में टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेन्टर का निर्माण कार्य, मथुरा में करहला स्थित ब्रजनाभ की समाधि का पुनरोद्धार एवं सौन्दर्याकरण का कार्य, जनपद मथुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग के कोटवन बॉर्डर पर भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य, जनपद मथुरा की तहसील छाता के अन्तर्गत ग्राम बढैनकलां में 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर पडाव स्थल की बाउण्ड्रीवाल का निर्माण एवं स्थान का विकास कार्य, बरसाना में तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु यात्री शेड वाटर पॉइन्ट, होल्डिंग एरिया, बैंच गजेबों एवं शौचालयों सम्बन्धी कार्य, जनपद मथुरा स्थित ग्राम नौहझील में झाड़ी वाले हनुमान मंदिर पर श्रद्वालुओं को बैठने के लिए शेड, बेंच एवं अन्य जनसुविधाऐं तथा सौन्दर्याकरण का कार्य, जनपद मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे से पागल बाबा मंदिर वृन्दावन रोड पर नवीन द्वार का निर्माण कार्य, जनपद मथुरा के साथिनी बॉर्डर पर प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य, जनपद मथुरा के सोनई बॉर्डर पर प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य, जनपद मथुरा में लक्ष्मी नगर चौराहे के समीप नवीन प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य, जनपद मथुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा जाट बॉर्डर पर भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य, जनपद मथुरा में मथुरा- गोवर्धन मार्ग पर भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य, जनपद मथुरा के अन्तर्गत वृन्दावन में ग्राम सुनरख स्थित सौभरि ऋषि वाटर बॉडी के व्यूटीफिकेशन का कार्य, जनपद मथुरा के वृन्दावन में पानीगॉव स्थित यमुना पुल पर फसाड़ लाइटिंग का कार्य, जनपद मथुरा के अन्तर्गत विभिन्न भाषाओं में साईनेज बोर्ड लगाने का कार्य, जनपद मथुरा के अन्तर्गत मथुरा परिक्रमा मार्ग का नवीनीकरण एवं विकास कार्य, जनपद मथुरा स्थित गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी वृन्दावन में गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य, केसीघाट पर फसाड़ लाइटिंग का कार्य, वृन्दावन स्थित कुम्भ मेला मैदान में श्रद्धालुओं हेतु शेड का निर्माण कार्य, विश्व बैंक सहायतित उ.प्र. प्रो-पुअर पर्यटन विकास परियोजना के अन्तर्गत सी.एल.टी. सेन्टर का निर्माण एवं विकास कार्य वृन्दावन, विश्व बैंक सहायतित उ.प्र. प्रो-पुअर पर्यटन विकास परियोजना के अन्तर्गत इन्ट्रीग्रेटेड फ्लोवर मैनेजमेंट सेन्टर रतन छत्री वृन्दावन, विश्व बैंक सहायतित उ.प्र. प्रो-पुअर पर्यटन विकास परियोजना के अन्तर्गत आर्टीशन सेन्टर फॉर कृष्णा पोशाक गौरा नगर वृन्दावन, विश्व बैंक सहायतित, उ.प्र. प्रो-पुअर पर्यटन विकास परियोजना के अन्तर्गत जैंत मॉडल आर्टीशन विलेज का विकास कार्य आदि किया गया।

—— शिलान्यास कार्य ——

शिलान्यास वाली परियोजनाओं में कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा 01 कार्य किया जाएगा, जिसकी कुल लागत रुपए 44.2985 करोड़ है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा जनपद मथुरा में मथुरा वृन्दावन मार्ग से यमुना एक्सप्रेस-वे लिंक रोड (निकट पागल बाबा मंदिर) तिराहे पर 02 लेन फ्लाई ओवर निर्माण कार्य किया जाएगा।

शिलान्यास वाली परियोजनाओं में कार्यदायी संस्था नगर निगम मथुरा वृन्दावन द्वारा 146 कार्य किये जायेंगे, जिसकी कुल लागत रुपए 129.64 करोड़ है। नगर निगम मथुरा वृन्दावन द्वारा वार्ड संख्यस 02 अम्बेडकर नगर के अन्तर्गत कृष्णधाम कॉलोन में मैंन रोड से पार्क तक एवं लिंक गलियों में नाली व सी०सी० सड़क निर्माण कार्य, वार्ड संख्या 04 शान्ति आश्रम तिवारीपुरम् में राम सेवक के मकान से मुरारी पहलवान के मकान से दीपक के मकान तक नाली व सी०सी० सड़क निर्माण कार्य, वार्ड संख्या 04 ईशापुर (मैन रोड) किशन सिंह से सोरन सिंह के मकान तक नाली व इण्टरलॉकिंग साइड पटरी व सी०सी० सड़क निर्माण कार्य, वार्ड संख्या 4 ईशापुर के अन्तर्गत शांति आश्रम वाली गली में बांध से पंडितानी जी के मकान तक नाली व सी०सी० सड़क निर्माण कार्य, वार्ड संख्या 07 लोहवन के अन्तर्गत गंगाधाम कॉलोनी में राजकुमार फौजी से बन्नी सिंह व सुखदेव सिंह के मकान तक नाली व सी०सी० सड़क निर्माण कार्य, वार्ड संख्या 07 लोहवन के अन्तर्गत आनन्द बिहार कॉलोनी में रविन्द्र से संजय व डिगम्बर से अनुज, मनोज के मकान से खड़क सिंह से दीवान के मकान तक नाली व सी०सी० सड़क निर्माण कार्य, वार्ड संख्या 07 रोशन बिहार कॉलोनी में (मैन रोड से) धनगर मार्केट से गौरी शंकर के मकान तक नाली व सी०सी० सड़क निर्माण कार्य, वार्ड संख्या 07 लोहवन के अन्तर्गत दुर्गा बिहार (गौरव ढ़ाबा) के बराबर वाली, सी०सी० सड़क निर्माण कार्य, वार्ड संख्या 07 लोहवन के अन्तर्गत गायत्री बिहार कॉलोनी में विशाल चौधरी से आनन्द व रामबाबू से रवि सिंह, रवि के मकान से गीता के मकान तक नाली व सी०सी० सड़क निर्माण कार्य, वार्ड संख्या 14 लक्ष्मी नगर के तिवारीपुरम कॉलौनी मुख्य मार्ग पुराने दाऊजी साइड से लेकर महाकाल मन्दिर तक नाली व सी. सी. सडक निर्माण कार्य, वार्ड संख्या 02 प्रीति विहार कालोनी में अम्बेडकर पार्क प्रदीप के मकान से ओमप्रकाश के मकान तक नाली व इण्टरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य, वार्ड संख्या 14 प्रताप नगर के अन्तर्गत बगीचा वाली गली में नाली व सी०सी० सड़क निर्माण कार्य, वृन्दावन जोनके अन्तर्गत वार्ड सं० 08 देवी आटस में सडक से मंशा मईया कुण्ड के चारो ओर मार्ग में नाली व इण्टरलॉकिंग सडक निर्माण कार्य, वृन्दावन जोन के अन्तर्गत वार्ड सं0 13 सुनरख में गोला कुआ अतर सिंह के मकान से हनुमान मन्दिर होते हुये सौभरी वन तक नाली व इण्टरलॉकिंग सडक निर्माण कार्य, वार्ड संख्या 27 एन0एच0-19 से राजवीर के मकान होते हुऐ मास्टर जी के मकान तक नाली व इण्टरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य, वार्ड संख्या 32 रॉची बांगर के अन्तर्गत राजपुरम् कॉलोनी में कोयला अलीपुर मैन रोड से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान तक नाली व इण्टरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य, वार्ड संख्या 32 रॉची बांगर सरिता बिहार कॉलोनी में मूलचन्द के मकान से रौहतान सिंह व धनपाल से सौरव यादव तक उत्तम सिंह व दुर्गेश वाली गली में नाली व इण्टरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य, वार्ड 48 भगवती विहार कॉलोनी में चौबे जी के मकान से त्रिलोकी के मकान तक व लिंक गली में आरसीसी नाली व सीसी द्वारा सड़क निर्माण कार्य, वृन्दावन जोन के अर्न्तगत वार्ड सं0 08 नगला सुमेरा में मोहर सिंह के मकान से सोनी हाउस तक नाली व सी०सी० सड़क निर्माण कार्य, वृन्दावन जोन के अर्न्तगत वार्ड सं० 08 नगला सुमेरा में वीरेन्द्र के मकान से तेजपाल के मकान तक नाली व सी०सी० सडक निर्माण कार्य, वृन्दावन जोन के अन्तर्गत वार्ड सं० गोंदा आटस पीपल वाली गली में डालूराम के मकान से राजाराम व पूरन के मकान से चरन के मकान तक नाली व सी०सी० सडक निर्माण कार्य आदि कार्य किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button