कंधे पर बैठाकर दी नगर आयुक्त को विदाई

कंधे पर बैठाकर दी नगर आयुक्त को विदाई
मुरादाबाद। नगर आयुक्त आईएएस दिव्यांशु पटेल की विदाई में शहरवासियों और नगर निगम कर्मियों का हुजूम उमड़ पड़ा। विदाई समारोह में लोगों ने उन्हें कंधे पर बैठाकर सम्मानपूर्वक विदा किया। इस दौरान भावुक माहौल के बीच लोगों ने उनके कार्यकाल को याद किया और शुभकामनाएं दीं। नगर आयुक्त के रूप में उनके कार्यों और व्यवहार की लोगों ने सराहना की। विदाई समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों और शहर के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दिव्यांशु पटेल अब बागपत जिले के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मुरादाबाद से विदाई के दौरान लोगों का स्नेह और सम्मान चर्चा का विषय रहा।
मुरादाबाद नगर निगम में पिछले करीब पौने तीन साल से नगर आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे 2017 बैच के तेजतर्रार आईएएस अधिकारी दिव्यांशु पटेल का बागपत जिलाधिकारी (DM) के पद पर स्थानांतरण हो गया है।




