अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

केदारनाथ धाम में लगातार बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था अडिग

केदारनाथ धाम में लगातार बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था अडिग है। खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर सेवा फिलहाल बंद है, जबकि प्रशासन अगले 48 घंटे के मौसम अलर्ट को देखते हुए यात्रा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर लगातार नजर बनाए हुए है। बारिश और ठंड के बावजूद बाबा केदार के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं और मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज रहा है।

पहाड़ों में मौसम भले ही लगातार करवट बदल रहा हो, लेकिन बाबा केदार के भक्तों की आस्था पर बारिश भी भारी नहीं पड़ रही है. मानसून की बारिश, धुंध और पहाड़ी रास्तों की चुनौतियों के बीच भी केदारनाथ धाम की यात्रा निरंतर जारी है. देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु तमाम दुश्वारियों को पीछे छोड़कर बाबा केदार के दरबार में पहुंच रहे हैं. धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ और मंदिर परिसर में गूंज रहे बाबा के जयकारे यात्रा के प्रति भक्तों की अटूट आस्था को बयां कर रही है.

बाबा केदार जी केयात्रा सीजन में अब तक 14 लाख 73 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं. बारिश के बावजूद केदारनाथ यात्रा मार्ग से लेकर धाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है. मंदिर परिसर में सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लग रही हैं. मौसम की चुनौती भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर पा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button