चंदौली की सड़कों पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

हाईवे पर करीब 180 टन वजनी विशाल वेसल को लेकर दौड़ रहा महाकाय ट्रांसपोर्टर, बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा पहुंचा था विशाल वेसल, ओडिशा से झारखंड और बिहार होते हुए यूपी की सीमा में पहुंचा।
मोहनिया टोल प्लाजा से गुजरकर यूपी- बिहार बॉर्डर की ओर बढ़ा ट्रक, सुरक्षित आवागमन को लेकर NHAI अलर्ट।
बलरामपुर की प्रस्तावित औद्योगिक इकाई के लिए भेजा जा रहा वेसल, जहां बायो-प्लास्टिक का उत्पादन किया जाएगा।
दरअसल, बेल्जियम से समुद्री मार्ग द्वारा उड़ीसा मंगाई गई एक भारी-भरकम मशीन लखीमपुर खीरी के कुंभी में बायोप्लास्टिक निर्माण प्लांट में लगाई जाएगी जिसे विशालकाय ट्रक के जरिए ट्रांसपोर्ट किया जा रहा है. झारखंड और बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल हुए इस बेहद ऊंचे ट्रक को देखने के लिए हाईवे पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. विशालकाय ट्रक की आवाजाही सुरक्षित रखने, ट्रैफिक संभालने और रास्ते में आने वाले फुट ओवर ब्रिज को क्रेन से लिफ्ट कर रास्ता साफ करने के लिए पुलिस और विशेषज्ञ तैनात रहे.



