लखनऊ

अमीनाबाद में दुकान के बाहर से माल चोरी का खुलासा, दो संदिग्ध गिरफ्तार

संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। अमीनाबाद थाना क्षेत्र में दुकान के बाहर से चोरी किए गए सामान के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उनके कब्जे से चोरी किया गया सुलेशन (ग्लू) का एक गत्ता तथा घटना में प्रयुक्त बैटरी चालित ई-रिक्शा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, एक अक्टूबर को मोहम्मद यमन पुत्र मोहम्मद कय्यूम, निवासी मोलवीगंज ने थाना अमीनाबाद में तहरीर दी थी कि नफीस स्वीट्स, मोलवीगंज के पास स्थित उनकी दुकान के केबिन के बाहर रखा सुलेशन (ग्लू) का एक गत्ता ई-रिक्शा सवार दो व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर वादी और उनके साथियों ने दोनों संदिग्धों का पीछा कर कुछ दूरी पर पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए व्यक्तियों की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम समद आलम उर्फ रिकू तथा मोहम्मद सलमान उर्फ मुल्ला जी बताए।

पुलिस ने वादी की तहरीर और बरामदगी के आधार पर थाना अमीनाबाद में मु0अ0सं0 083/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों संदिग्धों को एक अक्टूबर को शाम करीब 5:13 बजे पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार समद आलम के विरुद्ध ठाकुरगंज थाने में चोरी से संबंधित तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जबकि मोहम्मद सलमान के विरुद्ध गुंडा अधिनियम समेत अन्य धाराओं में पूर्व मामले दर्ज होने की जानकारी प्रेस नोट में दी गई है।

बरामदगी में चोरी किया गया सुलेशन (ग्लू) से भरा एक गत्ता और घटना में प्रयुक्त बैटरी चालित ई-रिक्शा, जिसका पंजीकरण नंबर UP32ZN3038 बताया गया है, शामिल है। कार्रवाई थाना अमीनाबाद पुलिस टीम द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button