उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

डायवर्जन के बीच ड्यूटी पर मोबाइल में व्यस्त दिखे ट्रैफिक पुलिसकर्मी, वीडियो ने उठाए सवाल

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। जाजमऊ पुराने गंगापुल पर मरम्मत कार्य के चलते यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए गदनखेड़ा बाईपास समेत कई मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। डायवर्जन के चलते संबंधित मार्गों पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस और ट्रैफिक विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इसी बीच गदनखेड़ा बाईपास से सामने आए एक वीडियो में ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी आदेश कुमार कुर्सी पर बैठे मोबाइल फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद उनकी ड्यूटी के दौरान की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

डायवर्जन वाले मार्ग पर यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे में ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात कर्मी के मोबाइल पर बातचीत करते नजर आने की तस्वीर/वीडियो चर्चा का विषय बनी हुई है। खासकर उस समय जब डायवर्जन व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारी लगातार मार्गों का निरीक्षण कर रहे हैं।

हालांकि, सामने आए वीडियो के आधार पर यह स्पष्ट नहीं है कि मोबाइल पर बातचीत कितनी देर तक चली या उस दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई अथवा नहीं। ऐसे में पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी।

अब देखना यह है कि सामने आए वीडियो का संज्ञान लेकर यातायात विभाग की ओर से संबंधित कर्मी के संबंध में कोई जांच या कार्रवाई की जाती है अथवा नहीं।

Related Articles

Back to top button