मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 वर्ष में बदली काशी व 10 वर्ष में बदले यूपी का दिखाया आईना

मा0 मुख्यमंत्री श् योगी आदित्यनाथ ने दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को जनपद वाराणसी में वडनगर से वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा का समापन कार्यक्रम में 12 वर्ष में बदली काशी व 10 वर्ष में बदले उत्तर प्रदेश का आईना दिखाया ।
वडनगर से काशी आए बाइकर्स व अतिथियों से संवाद करते हुए मेजबान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी में 10 वर्ष पहले माफिया जहां खड़ा हो जाता था, वह जमीन उसकी हो जाती थी। जिस जमीन पर सपाई की नजर पड़ गई, वह उसकी हो जाती थी। सूर्यास्त के बाद बेटी बाहर नहीं निकल सकती थी, व्यापारी भय के साये में जीने को मजबूर थे। त्योहारों से पहले उपद्रव शुरू हो जाते थे। यूपी में अराजकता के तांडव की डरावनी तस्वीर दिखती थी, लेकिन पीएम मोदी के मार्गदर्शन में माफिया अब मिट्टी में मिल गए।
मुख्यंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है। माफिया मिट्टी में मिल गए और विरासत प्रदेश की नई पहचान बन गई। काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर और मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर इसके उदाहरण हैं। भव्य-दिव्य कुंभ और मथुरा-वृंदावन की चहल-पहल भी नए उत्तर प्रदेश और नए भारत की पहचान है। मुख्यमंत्री योगी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में वडनगर से काशी पहुंची सेवा संकल्प यात्रा के समापन पर सेवा यात्रियों और युवाओं के अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर निकाली गई यात्रा में भाजपा युवा मोर्चा के एक हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
अब गुजरात का अनुभव आज पूरा भारत देख रहा है
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सात अक्टूबर 2001 को गुजरात की धरती पर एक करिश्माई नेतृत्व का आगमन हुआ। उस समय भुज के भूकंप से गुजरात त्रस्त था। कई महीनों तक भूकंप के झटके आते रहे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गुजरात फिर खड़ा हुआ और मॉडल स्टेट के रूप में सामने आया। उन्होंने कहा कि सरकार के मुखिया के रूप में प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्ष पहले गुजरात से जो यात्रा शुरू की, उसका अनुभव आज पूरा भारत ले रहा है। भारत सुरक्षित और समृद्ध हुआ है तथा वैश्विक मानचित्र पर एक ताकत के रूप में उभरा है। मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह यात्रा ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के भाव को साकार कर रही है। युवाओं ने गर्मी, बारिश और अलग-अलग परिस्थितियों का सामना करते हुए यात्रा पूरी की। मुख्यमंत्री योगी ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अभियान नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने युवाओं से आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।




