गोविंद नगर थाने में दर्ज हुई 16 वर्षीय परिधि की गुमशुदगी, कोचिंग के लिए निकली थी, पनकी के बाद मोबाइल बंद

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News
कानपुर। गुजैनी निवासी अतुल खत्री की 16 वर्षीय पुत्री परिधि के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार परिधि कोचिंग पढ़ने के लिए आई ब्लॉक, गुजैनी गई थी, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटी।
परिजनों के मुताबिक परिधि के मोबाइल की आखिरी लोकेशन पनकी में मिली थी। इसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है। काफी तलाश के बाद भी परिधि का पता नहीं चलने पर पिता अतुल खत्री ने गोविंद नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिजनों का कहना है कि बेटी के लापता होने के बाद से परिवार परेशान है और उसकी सुरक्षित तलाश को लेकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई गई है। पिता के अनुसार अभी तक परिधि के संबंध में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।
परिजनों ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द परिधि की तलाश कराने की मांग की है। परिवार ने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को परिधि के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिजनों से संपर्क करें।
परिजनों से संपर्क:
📞 9336234899
📞 7007794202



