उत्तर प्रदेशताजा खबरफतेहपुर

फतेहपुर सीवरेज योजना को लेकर जल निगम अधिकारियों ने पूर्व विधायक और पालिकाध्यक्ष से की मुलाकात

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता संजय कुमार और कार्यदायी फर्म के प्रबंधकों ने निर्माणाधीन सीवरेज योजना को लेकर फतेहपुर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। अधिकारियों ने पूर्व विधायक विक्रम सिंह और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राजकुमार मौर्या से भेंट कर परियोजना की विस्तृत रूपरेखा साझा की।

अधिकारियों ने बताया कि आईआईटी (BHU) से अनुमोदित सीवरेज योजना के तहत शहर के 14 वार्डों को शामिल किया गया है। इनमें 10 वार्ड पूर्ण रूप से और चार वार्ड आंशिक रूप से योजना के दायरे में हैं।

योजना के तहत घरों से निकलने वाले सीवर के सुगम निकास के लिए 200 मिलीमीटर से लेकर 1000 मिलीमीटर (एक मीटर) व्यास तक के पाइप बिछाए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार पाइपलाइन बिछाने का कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है।

मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक विक्रम सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्या ने अधिकारियों को परियोजना में पारदर्शिता बनाए रखने तथा तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। दोनों जनप्रतिनिधियों ने सीवरेज योजना के निर्माण में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button