उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

डीएसएन कॉलेज में भव्य रोजगार मेले का आयोजन, 580 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएसएन कॉलेज में भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जबकि 580 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट कर प्राथमिक रूप से चयनित किया गया। रोजगार मेले में 20 से अधिक कंपनियों एवं संस्थानों ने हिस्सा लेकर युवाओं को विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसरों की जानकारी दी।

2,000 से अधिक रोजगार अवसरों की दी गई जानकारी

रोजगार मेले में युवाओं को 2,000 से अधिक रोजगार अवसरों से अवगत कराया गया। इसमें सिक्योरिटी गार्ड, इलेक्ट्रिशियन, सुपरवाइजर, सेल्स सहित विभिन्न पद शामिल रहे। वैन डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के 500 और सिक्योरिटी गार्ड के 300 पद प्रमुख रहे।

कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों से संवाद कर उनकी योग्यता एवं रुचि के अनुसार उपलब्ध पदों की जानकारी दी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं ने विभिन्न कंपनियों में अपनी योग्यता के अनुसार अवसर प्राप्त करने के लिए उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

विधायक प्रतिनिधि प्रखर गुप्ता ने किया उद्घाटन

रोजगार मेले का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि प्रखर गुप्ता ने किया। आयोजन में युवाओं की भागीदारी देखने को मिली। चयनित अभ्यर्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मंच पर उन्हें ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए।

सरकारी योजनाओं की भी दी गई जानकारी

रोजगार मेले के दौरान युवाओं को अग्निवीर योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। इन योजनाओं के माध्यम से युवाओं को उपलब्ध अवसरों, प्रशिक्षण और स्वरोजगार की संभावनाओं से परिचित कराया गया।

मेले के जरिए युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से जोड़ने के साथ उनके कौशल और भविष्य की संभावनाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया। 580 अभ्यर्थियों का शॉर्टलिस्ट होना आयोजन का प्रमुख परिणाम रहा।

Related Articles

Back to top button