उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

बेनहर इंटरनेशनल कॉलेज में मिशन शक्ति और साइबर सुरक्षा कार्यशाला, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

जिला संवाददाता — देवेंद्र तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत बेनहर इंटरनेशनल कॉलेज में मिशन शक्ति एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। एसपी उत्तरी आयुष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने के उपाय बताए गए।

कार्यशाला में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह ने महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। वहीं, परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

साइबर अपराधों से बचाव के बताए तरीके

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतने, किसी के साथ ओटीपी साझा न करने और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखने की सलाह दी।

महिला आरक्षी सोनिया शर्मा सहित पुलिस टीम ने भी छात्र-छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया।

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया। पुलिस टीम ने जरूरत पड़ने पर संबंधित हेल्पलाइन का उपयोग करने की अपील की।

कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक करना रहा। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत पुलिस ने महिला सम्मान, सुरक्षा और साइबर जागरूकता का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button