उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर राजनीतिक दलों में सरगर्मियां तेज

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर राजनीतिक दलों में सरगर्मियां तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। सपा के साथ गठबंधन में कांग्रेस 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने 200 से ज्यादा सीटों की लिस्ट समाजवादी पार्टी को सौंपी है, जिस पर कांग्रेस ने अपनी दावेदारी की बात कही है

कांग्रेस का दावा है कि अब संगठन सृजन के तहत पार्टी ने अपने आप को संगठनात्मक तौर पर ग्राउंड पर और मजबूत किया है। लिहाजा उनकी दावेदारी 200+ सीट पर होनी चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि उनकी कोशिश है कि 15 नवंबर तक सीट शेयरिंग पर चर्चा पूरी कर ली जाए ताकि उम्मीदवारों को प्रचार का पर्याप्त समय मिले।

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अभी हाल में ही यूपी कांग्रेस के नेताओं के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर तीन घंटे तक बैठक की थी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ सीटों के बंटवारे की बातचीत में प्रियंका गांधी अहम भूमिका निभा सकती हैं। 2022 के चुनावों में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ी थी। वह केवल दो सीटें ही जीत पाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button