क्राइमलखनऊ

कैसरबाग पुलिस ने की सराहनीय पहल,खोए हुए 12 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे

संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना कैसरबाग पुलिस ने तकनीक का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए एक सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से नागरिकों के खोए या गिरे हुए कुल 12 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को सकुशल सुपुर्द कर दिया है।

थाना कैसरबाग पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल का प्रभावी व कुशल प्रयोग करते हुए उन मोबाइलों को ट्रेस किया गया, जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी। पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर कुल 12 मोबाइल फोन खोज निकाले। इसके बाद समाधान दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा इन सभी मोबाइल स्वामियों को थाने पर बुलाकर उनके फोन उन्हें सौंपे गए। पुलिस के इस संवेदनशील और त्वरित प्रयास से आम जनमानस में पुलिस की छवि एक ‘मित्र’ के रूप में और अधिक मजबूत हुई है, जिसकी चारों तरफ प्रशंसा हो रही है।

इस अभियान के तहत जिन लोगों को उनके खोए हुए फोन वापस मिले हैं, उनमें बरेली के अनूप (रियलमी), लखनऊ के शिवपुरी खेड़ा निवासी सर्वेश कुमार (ओप्पो), गोरखपुर के मोहम्मद फैसल (रियलमी), बस्ती के प्रमोद कुमार (वनप्लस), बहराइच के नानपारा निवासी शरीफ खान (ओप्पो), बांदा के नरेन्द्र कुमार गुप्ता (पोको), बहराइच के ही मोहित कुमार मिश्रा (आईटेल), आजमगढ़ के शैलेन्द्र (मोटो), लखनऊ के बड़ा चाँदगंज निवासी विनोद प्रकाश कौशल (वीवो) और करण कुमार वर्मा (पोको), लखनऊ के हुसैनगंज निवासी मोइनुद्दीन (सैमसंग) तथा बाराबंकी के सतरिख निवासी मोहम्मद तालिब (सैमसंग) शामिल हैं।

इस पूरे अभियान को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक राहुल कुमार नैन और कांस्टेबल विकास कुमार शामिल रहे, जिनके प्रयासों की सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button