उत्तर प्रदेशकानपुरताजा खबर

पनकी में छठ पूजा स्थल के पास नहर किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र के अरमापुर स्थित छठ पूजा स्थल के पास नहर किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।

मामले की जानकारी मिलने पर डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। डीसीपी वेस्ट ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को घटना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस द्वारा महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ शव की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने शव को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही महिला की मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मौके पर डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी के साथ एसीपी पनकी सहित संबंधित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button