उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

उन्नाव: शिवमहापुराण कथा की तैयारियों का जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह ने लिया जायजा

ब्यूरो रिपोर्ट: ऋषभ तिवारी

उन्नाव। भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के गौरी, बीघापुर में आगामी 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली दिव्य श्री शिवदीप शिवमहापुराण कथा की तैयारियां तेज हो गई हैं। सीहोर वाले पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से होने वाली इस कथा के भव्य आयोजन को लेकर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह ने कथा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन तथा आयोजन स्थल पर की जाने वाली अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही कथा को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के संबंध में संबंधित लोगों के साथ चर्चा की गई।

आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए उनकी सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। आयोजन से जुड़े लोगों ने कथा को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने की बात कही।

इस दौरान संजय कुमार पांडेय (एमडी, सेमडे सिटी), मनीष कुमार, हिमांशु पांडेय, राकेश पाल, संदीप तिवारी, नीरज चतुर्वेदी, दीपक कुमार शुक्ला और शैलेंद्र शर्मा सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए शिवभक्ति के इस धार्मिक कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित रूप देना है। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं से कथा में सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।

हर घर आमंत्रण, हर मन में शिवभक्ति!

🔱 हर-हर महादेव!

।। श्री शिवाय नमस्तुभ्यम् ।।

Related Articles

Back to top button