उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

सफीपुर थाना समाधान दिवस में एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट: ऋषभ तिवारी

उन्नाव। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को सफीपुर थाने में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सफीपुर दीपक यादव भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पक्षता और गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक मामले में तथ्यों की गहनता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि जिन मामलों में मौके पर पहुंचकर जांच करना आवश्यक हो, उनमें संबंधित अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का पता लगाएं। वहीं, भूमि विवाद सहित ऐसे प्रकरणों में जहां पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई जरूरी हो, वहां दोनों विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान कराएं।

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसएसपी ने शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button