
लखनऊ। हरि ओम मंदिर लालबाग में 17 नवंबर 2026 से शुरू हुए आठ दिवसीय गुरु नानक जन्मोत्सव के आज अंतिम दिन 24 नवंबर 2026 की शुरुआत असा दी वार, भजन कीर्तन से हुई । आज गुरुग्रंथ पाठ का भोग पड़ा।
श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब पर प्रेम व श्रद्धा से रूमाल अर्पित किए। गुरुबाणी शब्द कीर्तन लगातार चलता रहा। तत्पश्चात 1 बजे से लंगर प्रसाद वितरित किया गया जिसको समस्त लखनऊ से आये हजारों श्रद्धालुओं ने प्रेम से छका। इस कार्यक्रम में लखनऊ शहर की महापौर सुषमा खर्कवाल ने भी सम्मिलित होकर लंगर ग्रहण किया। मंदिर के अध्यक्ष जे पी नागपाल, विनोद पंजाबी, सुरेश छाबलानी ने उनको पखर पहनाकर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया लंगर में हजारों गणमान्य सिंधी परिवार उपस्थित रहे जिनमें मुख्य पदाधिकारी किशन चंद भमभानी, जे पी नागपाल, विनोद पंजाबी, सुरेश छाबलानी , राम बालानी प्रदीप मन्ना, प्रकाश कृपलानी, प्रकाश गोधवानी , रमेश बालानी, महेश जतयानी, जे के लालचंदानी, दिलीप खेजरानी, मीना केसवानी कनिका गुरनानी, हर देवी रहे।




