उत्तर प्रदेशताजा खबरलखनऊ

जदयूकार्यालयमेंदीपप्रज्वलितकरधूमधामसेमनायागयासुशासनदिवस


लखनऊ। जनता दल यूनाइटेड, उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय में आज 24 नवंबर को दीप प्रज्वलित कर सुशासन दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत तथा मार्गदर्शक नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन, सामाजिक न्याय एवं विकास के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि 24 नवंबर 2005 को बिहार की सत्ता संभालने के पश्चात नीतीश कुमार ने बिहार को विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की नई दिशा प्रदान करने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके कुशल नेतृत्व में बिहार ने विकास एवं सुशासन के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित की। उन्होंने समाजवादी विचारधारा को केवल सिद्धांतों तक सीमित न रखते हुए उसे व्यवहार में उतारकर व्यावहारिक समाजवाद, सामाजिक समरसता और जनकल्याण का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य किया है।

आज सुशासन दिवस के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड, उत्तर प्रदेश के समस्त कार्यकर्ता आदरणीय नीतीश कुमार जी के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करते हैं। साथ ही यह संकल्प लेते हैं कि उनके विचारों, आदर्शों एवं जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

हम सभी की कामना है कि आदरणीय नीतीश कुमार जी का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन सदैव हम सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त होता रहे।

Related Articles

Back to top button