गुरु नानक का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया

लखनऊ। केंद्रीय सिंह सभा, गुरुद्वारा आलमबाग में आज गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी जसकरन सिंह ने गुरु नानक देव के जीवन, उनकी शिक्षाओं एवं मानवता के प्रति उनके संदेश पर प्रकाश डालते हुए संगत का ज्ञानवर्धन किया। उन्होंने गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने, नाम जपने, किरत करने एवं बांटकर छकने का संदेश दिया।
इसके उपरांत रागी जत्था भाई अमरजीत सिंह जी ने गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार निर्मल सिंह, जनरल सेक्रेटरी सरदार रतपाल सिंह गोल्डी एवं सरदार हरजीत सिंह सरला ने समूह साध संगत को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
देह शिवा बर मोहि इहै, शुभ करमन ते कबहूं न टरौं।
न डरौं अरि सों जब जाइ लरौं, निश्चय करि अपनी जीत करौं॥- गुरु गोबिंद सिंह
कार्यक्रम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।
इस अवसर पर प्रधान सरदार निर्मल सिंह, राजेंद्र सिंह राजू, रतपाल सिंह गोल्डी, हरजीत सिंह सरला, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह, मनमोहन सिंह, चरनजीत सिंह चन्ना एवं त्रिलोक सिंह सहित अनेक सदस्य एवं संगत उपस्थित रही।




