भाजपा को रोकने के लिए चुनाव में उतरेगी कम्युनिस्ट पार्टी :डॉ॰ गिरीश

लखनऊ – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राज्य कार्यकारणी की एक दिवसीय बैठक कामरेड अमेरिका सिंह यादव की अध्यक्षता में राज्य कार्यालय पर सम्पन्न हुई।
बैठक मे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर के प्रभारी डा.गिरीश शर्मा भी उपस्थित रहे ।
बैठक को संबोधित करते हुए डा.गिरीश ने कहा कि दुनियां अब एकध्रुवीय नही रही, पूरी दुनियां में दक्षिणपंथी ताकतें कमजोर हो रही हैं ।
वहीं वामपंथी ताकतें कई देशो में उभर कर सामने आई हैं ।
हमारे देश में भी वामपंथी दल पीड़ित – शोषित जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष की अग्रिम पंक्ति में हैं।
दुनिया बदल रही और हमारे देश मे भी बदलाव आने वाला है ।
हमारी पार्टी ने बदलाव जरूरी है का नारा दिया है, जो आज जन जन का नारा बन गया है। घोर साम्प्रदायिक – पूजीवादी मोदी सरकार चन्द दिनो की मेहमान है।
किसान,युवा,मजदूर,अल्पसंख्यक सब जाग गये हैं। जैसे ही वक्त आयेगा वे सब भाजपा को सबक सिखायेंगे। राम मन्दिर की चढावा व चन्दा चोरी की घटना ने इनके तथाकथित सनातनी चोले की परतें खोल दी है । भ्रष्टाचार महंगाई बेरोजगारी निजीकरण बाजारवाद ने आम आदमी की कमर तोड दी है ।
जनता गरीबी की मार से जूझ रही है । वहीं पूजीपतिओ की पूंजी आसमान छू रही है । सारे पब्लिक सेक्टर के संस्थान अम्बानी अदानी आदि के हाथ कौडियों के दाम बेच दिये जा रहे हैं।
इस सरकार की निगाहे किसानो की जमीन पर है लेकिन किसान जाग चुके हैं । इनके मनसूबे पूरे नही होने दिये जायेंगे।
बैठक का एजेन्डा व रिपोर्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल के सदस्य डा.रामचन्द्र सरस ने प्रस्तुत की जिसमे उपस्थित सभी साथियो ने गहराई से चर्चा की ।
पार्टी ने कहा कि भ्रष्टाचार महंगाई बेरोजगारी कमीशनखोरी एसआईआर व मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर 1,2,3 दिसम्बर को जेल चलो अभियान मे जोर शोर से हिस्सा लेगी ।
आगामी बिधान सभा चुनाव को लेकर पार्टी ने स्पष्ट रूप से कहा कि हम इण्डिया गठबन्धन के प्रमुख स्तंभ है और मिल कर हिस्सेदारी के साथ चुनाव में उतरना चाहते हैं ताकि फासीवादी भाजपा को शिकस्त देना सम्भव हो सके।
2022के बिधान के चुनाव मे पार्टी ने मात्र 35 सीटो पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और मामूली खर्च करके हमारे उम्मीदवार पैदल व साइकिल मोटरसाइकिल से दौडा कर जनता के बीच गये थे।
ध्रुवीकरण के चलते हमारी सीटे जरूर नही निकली लेकिन इन 35 में से 20 सीटो पर हमारे उम्मीदवारो के वोट काग्रेस से अधिक थे ।
हमारी पार्टी की छबि ईमानदार संघर्षशील पार्टी के रूप मे जनता के बीच है ।हमारी पार्टी ने भाजपा को रोकने के लिए अनेक बलिदान दिये हैं। आज भी हमारे कार्यकर्ता भाजपा के विरोध में हवा बनाने में जुटे हैं। चुनावी मैदान में भी कड़ी टक्कर दी जायेगी।
हमारी पार्टी हर हाल मे भाजपा को रोकने का सतत प्रयास करेगी और चुनाव मैदान में उतरेगी। वामपंथी एवं जनवादी ताकतों को साथ रखने का प्रयास जारी रखा जायेगा।
राज्य कार्यकारिणी ने जेल चलो अभियान के बाद चुनावी तैयारी की दृष्टि से कई क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है।




