राजनीति

प्रतिभाशाली छात्रों की पढ़ाई के लिए आगे आए अंकित सिंह परिहार, 20 साल से जारी है शैक्षणिक मदद

अंकित सिंह परिहार ने दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की शिक्षा की फीस जमा कराई, 20 वर्षों से निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में कर रहे हैं सहयोग

भगवंतनगर, उन्नाव। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री अंकित सिंह परिहार ने अपने परिवार क्षेत्र के ग्राम लाला खेड़ा निवासी सत्यम यादव की मेडिकल शिक्षा एवं ग्राम पंचायत मनिकापुर निवासी अंशिका सिंह की इंजीनियरिंग की पढ़ाई की फीस जमा कराकर उनके शैक्षिक भविष्य को संबल प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि श्री अंकित सिंह परिहार पिछले लगभग 20 वर्षों से निरंतर अपने परिवार क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करते आ रहे हैं। उनका प्रयास रहा है कि आर्थिक परिस्थितियां किसी भी प्रतिभाशाली बच्चे की शिक्षा, उसके सपनों और उसकी सफलता के मार्ग में बाधा न बनें। प्रतिदिन परिवार क्षेत्र के किसी न किसी जरूरतमंद एवं प्रतिभावान विद्यार्थी की शिक्षा में सहयोग करना उनकी निरंतर सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा रहा है।

श्री परिहार का मानना है कि शिक्षा केवल किसी व्यक्ति के भविष्य को नहीं संवारती, बल्कि पूरे परिवार और समाज की दिशा बदलने की क्षमता रखती है। उनके लिए विद्यार्थियों की फीस जमा कराना महज आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि परिवार क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा, उनके सपनों और उनके उज्ज्वल भविष्य के साथ खड़े रहने का एक आत्मीय दायित्व है।

उन्होंने कहा कि जब परिवार क्षेत्र का कोई बच्चा अपनी मेहनत और लगन के बल पर अपने सपनों की मंजिल की ओर आगे बढ़ता है, तो उससे मिलने वाला आत्मसंतोष किसी भी व्यक्तिगत उपलब्धि से कहीं अधिक सुखद होता है। यही खुशी और संतुष्टि उन्हें निरंतर इस दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देती है।

श्री परिहार ने कामना की कि परिवार क्षेत्र का प्रत्येक प्रतिभाशाली विद्यार्थी बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार करे और अपनी सफलता से परिवार, समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन करे।

उनका संकल्प है कि परिवार क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा और उनके सपनों की उड़ान में सहयोग का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

हम आपके हैं… आप हमारे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button