ब्यूरो रिपोर्ट: ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास ने दावा किया है कि उन्हें सोमवार देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन काउंटर से लंदन जाने की अनुमति नहीं दी गई। वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लंदन रवाना होने वाले थे।
सौरव दास के मुताबिक, उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से पैनल डिस्कशन और ‘कॉकरोच मूवमेंट’ से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला था। इसी सिलसिले में वह रात करीब एक बजे की फ्लाइट से लंदन जाने की तैयारी में थे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑक्सफोर्ड यूनियन में 1 दिसंबर को CJP को लेकर पैनल चर्चा निर्धारित है। हालांकि, दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके जाने के पीछे की आधिकारिक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
सौरव दास के दावे के बाद इस मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।



