उत्तर प्रदेशलखनऊ

आयकर बार एसोसिएशन, लखनऊ में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अपर्णा एम. अग्रवाल का हुआ भव्य स्वागत।

-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता


लखनऊ: 16 अगस्त
आयकर बार एसोसिएशन, लखनऊ के परिसर में एक विशेष कार्यक्रम गत 14 अगस्त का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (PrCCIT) श्रीमती अपर्णा एम. अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (PrCCIT)  अपर्णा एम. अग्रवाल  के सहज व्यवहार, व्यापक अनुभव और सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन अधिवक्ताओं एवं पेशेवरों के लिए प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के वर्तमान परिसर के उद्घाटन की तिथि (14 अगस्त 2024) को भी याद किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज लाल ने कहा कि यह परिसर केवल ईंट-पत्थरों से बना ढांचा नहीं, बल्कि अधिवक्ताओं की एकता, सामूहिक भावना, व्यावसायिक चर्चाओं और शैक्षणिक कार्यक्रमों का केंद्र है।
कार्यक्रम में आयकर विभाग और आयकर बार एसोसिएशन के बीच मजबूत समन्वय, परस्पर सम्मान और सौहार्दपूर्ण संवाद बनाए रखने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि विभाग और बार के बीच बेहतर सामंजस्य से करदाताओं (Taxpayers) की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा।
कार्यक्रम के अंत में बार के वरिष्ठ सदस्यों, पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button