कैसरबाग पुलिस द्वारा पुरस्कार घोषित 25,000 इनामी गैंगेस्टर एक्ट के वांछित को किया गिरफ्तार

संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। थाना कैसरबाग पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के वांछित और 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को धर दबोचा।
दिनांक 26/08/2026 को थाना कैसरबाग में गैंगेस्टर एक्ट के तहत पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्त मो० निजाम,नि0 ग्राम रहमत नगर थाना सादुल्लाहनगर जिला बलरामपुर हाल पता फैजुल्लागंज नंदा फोरम के पास थाना मड़ियांव लखनऊ को 026/08/2026 को सफेद बारादरी के पीछे से घेराबंदी कर पकड़ा गया। थाना कैसरबाग पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि वांछित अभियुक्त सफेद बारादरी के पीछे खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस टीम के पहुँचने पर अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने सूझबूझ और हिम्मत से घेरकर पकड़ लिया।
अभियान के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ दर्ज अन्य मामलों का भी खुलासा किया है, जिसमें थाना कैसरबाग में दर्ज मु०अ०सं० 85/2026 धारा 2(ब) की उपधारा (एक) व 3(1) उ०प्र० गिरोहबन्द एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि० 1986 के तहत 25,000/- रुपये का इनाम घोषित है। इसके अलावा इसके अन्य मामलों में मु०अ०सं० 207/2025 धारा 303(2)/317(2) BNS थाना कैसरबाग, मु०अ०सं० 211/2025 धारा 303(2)/317(2) BNS थाना कैसरबाग, मु०अ०सं० 231/2025 धारा 303(2)/317(2) BNS थाना हजरतगंज और मु०अ०सं० 185/2025 धारा 305(A)/317(2) BNS थाना विकासगर शामिल हैं।
पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्त मो० निजाम ने स्वीकार किया कि वह गलत संगत में पड़कर चोरी और लूट जैसे काम करने लगा था। उसने कहा कि उसके गलत कामों की वजह से अब उसे आजीविका चलाने में दिक्कत आ रही है और यदि उसे मौका मिला तो वह भविष्य में ऐसे गलत काम छोड़ देगा।
माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है,


