उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

एनएचएम कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को हुई GRC बैठक

जिला संवाददाता — देवेंद्र तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर सीएमओ डॉ. अजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में GRC बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े लंबित मामलों और भुगतान संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान वेतन भुगतान में देरी, बोनस, लॉयल्टी, अवकाश तथा मानव संपदा से संबंधित मामलों को कर्मचारी प्रतिनिधियों ने समिति के सामने रखा। इसके अलावा सीएचओ और अन्य संविदा कर्मचारियों के लंबित अभिलेखों के निस्तारण का मुद्दा भी उठाया गया।

एनक्यूएएस की तैयारियों के लिए आवश्यक सामग्री और बजट से जुड़े विषयों पर भी अधिकारियों ने चर्चा की। वहीं, किराये पर लिए गए उपकरणों के लंबित भुगतान का मामला भी समिति के समक्ष रखा गया।

बैठक में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। सीएमओ डॉ. अजय कुमार शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को कर्मचारियों से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान डीपीएम इंतजार अहमद सिद्दीकी, डीसीपीएम जेबी पाण्डेय समेत कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button