ताजा खबरराजनीति

उप मुख्यमंत्री ने पंजाब में नशे के खिलाफ जनजागरण को दी धार।

झूठे हैं केजरीवाल और भगवंत मान के वादे: ब्रजेश पाठक
कई जनसभाओं में युवाओं को नशे से दूर रखने का किया आह्वान
कहा- पंजाब में नशे के सौदागरों की संरक्षणदाता है आम आदमी पार्टी

संगरूर/पटियाला/लखनऊ 27 सितंबर

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के वादे दावे सब झूठे हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब में नशे के सौदागरों की संरक्षणदाता है। भारतीय जनता पार्टी पंजाब को नशा मुक्त करा कर रहेगी।
यह कहना है उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का। उन्होंने रविवार को पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के ‘नशामुक्त पंजाब’ अभियान के तहत संगरूर और पटियाला जिलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित नशा विरोधी जनसभाओं में हिस्सा लेने के साथ ‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ में भी सहभागिता की। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें शिक्षा, खेल, रोजगार तथा विकास की सकारात्मक दिशा से जोड़ने पर जोर दिया।
उप मुख्यमंत्री ने संगरूर-2 जिले के विधानसभा क्षेत्र लहरा (हमीरगढ़) और बौपर-खनौरी तथा पटियाला ग्रामीण (दक्षिण) के शुतराना, ककराला और समाना में आयोजित कार्यक्रमों में जनसभाओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि नशे की समस्या का असर केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवार और पूरे समाज पर इसका प्रभाव पड़ता है। उन्होंने नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के साथ समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता को जरूरी बताया।

युवाओं को मिले सकारात्मक दिशा
उन्होंने कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए परिवार और समाज के स्तर पर निरंतर जागरूकता की आवश्यकता है। युवाओं को शिक्षा, खेल, रोजगार और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें सकारात्मक दिशा देने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने नशामुक्त, सुरक्षित और सशक्त पंजाब के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया।

‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ में हुए शामिल
पंजाब प्रवास के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ में भी शामिल हुए। यात्रा के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने और नशे के खिलाफ सामाजिक सहभागिता बढ़ाने का संदेश दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को केवल किसी एक संगठन या वर्ग तक सीमित रखने के बजाय व्यापक सामाजिक प्रयास का रूप दिया जाना चाहिए। ककराला गांव में आयोजित जनसभा में उन्होंने नशे के खिलाफ जनजागरण को मजबूत करने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने की अपील की। समाना में आयोजित जनसभा में भी उन्होंने ‘नशामुक्त पंजाब, सुरक्षित भविष्य’ का संदेश देते हुए नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ सुनी ‘मन की बात’

पंजाब दौरे की शुरुआत में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संगरूर-2 के विधानसभा क्षेत्र लहरा (हमीरगढ़) में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। ‘मन की बात’ के दौरान जनभागीदारी, सकारात्मक पहलों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री के विचारों को उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ सुना।

इनकी रही उपस्थिति
पंजाब प्रवास के दौरान भाजपा पंजाब के प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, संगरूर-2 की जिलाध्यक्ष दामन बाजवा, पटियाला के जिलाध्यक्ष हरमेश गोयल, नशामुक्ति यात्रा के संयोजक/प्रभारी दयाल सिंह सोढ़ी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्यजन विभिन्न कार्यक्रमों में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button