उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

नवागत बीईओ शुचि गुप्ता का शिक्षक संघ ने किया स्वागत

जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी

सफीपुर, उन्नाव। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शुचि गुप्ता का बीआरसी अटवा में प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्वागत किया। इस दौरान बीईओ ने कहा कि सभी शिक्षकों के सहयोग से सफीपुर ब्लॉक को जनपद में अग्रणी बनाना और प्रत्येक विद्यालय को निपुण बनाना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों के सर्वांगीण विकास के साथ शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से अपनी समस्याओं के संबंध में सीधे संपर्क करने की अपील की।

इस अवसर पर बीईओ ने बीआरसी परिसर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सुनील यादव, देवेंद्र कुशवाहा, नरेंद्र मौर्य, मेराज आलम, रजनी कटियार, अनुपम शुक्ला, ऋचा द्विवेदी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button