उत्तर प्रदेशमनोरंजन

प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा यात्रा प्रेरणादायी : ब्रजेश पाठक

गाजियाबाद में डिप्टी सीएम में पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति देखी

कहा- नमो सेवाःअनकही कहानियां नाट्य प्रस्तुति से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए

गाजियाबाद/लखनऊ 02 अक्टूबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गाजियाबाद में प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा की यात्रा पर आधारित ‘नमो सेवाःअनकही कहानियाँ’ नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नाट्य मंचन का अवलोकन किया और उपस्थित महानुभावों को संबोधित किया।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की अद्वितीय यात्रा है। ‘नमो सेवाःअनकही कहानियाँ’ नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से उनके सार्वजनिक जीवन के विभिन्न पड़ावों, संघर्षों, संकल्पों और जनसेवा से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों को प्रभावी ढंग से मंच पर जीवंत किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रस्तुति में गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की प्रधानमंत्री की यात्रा को सेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्रहित से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। संवाद, अभिनय, संगीत और भावपूर्ण दृश्यों के माध्यम से यह दिखाया गया कि किस प्रकार हमारे प्रधानमंत्री ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का निरंतर प्रयास किया।

पीएम ने विकास को दी नई दिशा
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को साकार करने वाला है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के अवसर, किसानों के हित, देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से जुड़े कार्यों ने देश के विकास को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि ‘नमो सेवाःअनकही कहानियाँ’ केवल एक नाट्य मंचन नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, उनके सेवाभाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण को भावपूर्ण ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। ऐसी प्रस्तुतियां नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यबोध की प्रेरणा देती हैं।

इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर मंत्री सुनील शर्मा जी, प्रदेश मंत्री प्रवेंद्र जागीड़, क्षेत्रीय मंत्री दीपक ऋषि, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी, सांसद श्री अतुल गर्ग, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक संजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, प्रशांत चौधरी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button