उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

सफीपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण, एसपी ने व्यवस्थाएं परखकर जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

सफीपुर/उन्नाव। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सफीपुर दीपक यादव ने शुक्रवार को सफीपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने थाने के विभिन्न कार्यालयों और महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ई-मालखाना, थाना परिसर, महिला हेल्पडेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्पडेस्क और सीसीटीएनएस कक्ष की व्यवस्थाएं परखी। अधिकारियों ने अभिलेखों और विभिन्न रजिस्टरों की भी जांच की तथा रिकॉर्ड को व्यवस्थित और अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने कार्यालयीन कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने और थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कोतवाली परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को साफ-सफाई और कार्यालय व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ-साथ अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।

इस दौरान कोतवाली प्रभारी संदीप मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button