लखनऊ
रजनी खंड क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हो सकी मृतक की पहचान

आशियाना थाना क्षेत्र के शारदा नगर रजनीखंड रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आज दिनांक 06.10.2026 को प्रातः लगभग 07 बजे थाना स्थानीय से सूचना प्राप्त हुई कि रजनी खंड क्रॉसिंग पर एक व्यक्ति का ट्रेन से टकराकर घायल हो गया एवं अस्पताल मैं डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसकी शिनाख्त हेतु स्थानीय स्तर पर काफी प्रयास किया गया परंतु उसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है । अज्ञात व्यक्ति की पहचान का प्रयास किया जा रहा है ।अगर उपरोक्त व्यक्ति के संबंध में किसी को सूचना हो तो थाना आशियाना मो0नं0 7839861118 ,9454403841 पर सूचना दे ।




