उत्तर प्रदेशटेक्नोलॉजी

लखनऊ-अयोध्या हाई-वे पर 140 कैमरों से निगरानी, ओवरस्पीडिंग पर कटेगा चालान

लखनऊ-अयोध्या के 124 किमी लंबे हाई-वे पर सुरक्षा और ट्रैफिक निगरानी के लिए कुल 140 कैमरे लगाए जाएंगे

20 ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे हर करीब 6 किमी पर लगाए जाएंगे

जो ओवरस्पीड वाहनों की नंबर प्लेट पहचानकर चालान की कार्रवाई में मदद करेंगे

छोटे वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 80 किमी/घंटा और बड़े वाहनों के लिए 60 किमी/घंटा निर्धारित है

120 PTZ कैमरे हाई-वे पर ट्रैफिक, हादसे, जाम और अन्य बाधाओं की निगरानी करेंगे

वाहन चालकों को ट्रैफिक चेतावनी, रास्ते की स्थिति और जरूरी सूचनाएं देने के लिए 12 LED डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए जाएंगे

कैमरे रडार/लिडार जैसी तकनीक से वाहनों की गति माप सकेंगे

पूरी व्यवस्था फरवरी 2027 तक तैयार करने का लक्ष्य है

हाईवे पर 12 एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन लगाई जाएंगी। इनका इस्तेमाल वाहन चालकों को यातायात संबंधी चेतावनी और जरूरी सूचनाएं देने के लिए किया जाएगा। वाहन चालकों को सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने के संदेश भी दिखाए जाते रहेंगे। जरूरत के मुताबिक मार्ग की स्थिति, संभावित बाधाओं या अन्य जरूरी जानकारियों का प्रसारण भी किया जाएगा। यह संदेश एलईडी स्क्रीन पर दूर से दिखाई ही वाहन चालकों को दिखाई देंगे, जिससे आगे की स्थिति के प्रति सतर्क करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button