इंसानियत की मिसाल: अंकित सिंह परिहार के सहयोग से हुआ सफल ऑपरेशन, स्वस्थ होकर घर लौटा नन्हा देवांश

हृदय रोग को मात देकर घर लौटा 8 वर्षीय देवांश, अंकित सिंह परिहार ने घर पहुँचकर बढ़ाया हौसला, आर्थिक सहयोग से कराया था ऑपरेशन
उन्नाव। समाजवादी पार्टी के नेता एवं 166 भगवंतनगर विधानसभा से जुड़े अंकित सिंह परिहार ने अपने परिवार क्षेत्र के ग्राम अरम निवासी लगभग 8 वर्षीय मासूम देवांश शुक्ला के स्वस्थ होकर घर लौटने पर उसके आवास पहुँचकर कुशलक्षेम जाना एवं उसका हौसला बढ़ाया।
कुछ दिन पूर्व इंजीनियर परिहार को फोन के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई थी कि देवांश गंभीर हृदय रोग से पीड़ित है और लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती है। चिकित्सकों द्वारा उसके ऑपरेशन की सलाह दी गई थी, लेकिन परिवार के सामने आर्थिक समस्या आड़े आ रही थी। मामले की गंभीरता को समझते हुए परिहार ने तत्काल अपने स्तर से आवश्यक आर्थिक व्यवस्था कराते हुए देवांश का ऑपरेशन सुनिश्चित कराया।
देवांश की अदम्य इच्छाशक्ति, साहस और हिम्मत, चिकित्सकों की मेहनत, सभी की शुभकामनाओं, बड़ों के आशीर्वाद और ईश्वर की असीम कृपा से आज वह इस गंभीर बीमारी को परास्त कर पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने घर लौट आया है।
ग्राम अरम स्थित देवांश के घर पहुँचकर अंकित सिंह परिहार ने उसका हौसला बढ़ाया और उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ दीं। साथ ही परिवारजनों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर एक परिवार के सदस्य के रूप में उन्हें अवश्य याद करें। जो भी उनके सामर्थ्य में होगा, उसे करने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर परिहार ने देवांश की बहादुरी को सलाम करते हुए कहा कि महज आठ वर्ष की उम्र में उसने जिस हिम्मत और हौसले का परिचय दिया है, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। ईश्वर उसे दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन की हर खुशी प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि उनका परिवार क्षेत्र केवल एक विधानसभा नहीं, बल्कि उनका अपना परिवार है। इस परिवार के किसी भी सदस्य की परेशानी में साथ खड़ा होना उनका कर्तव्य भी है और संकल्प भी।

परिवार मेरा है, जिम्मेदारी मेरी है।




