कच्ची चीनी आयात का बड़ा मौका: 2.15 लाख टन से ज्यादा TRQ कोटा फिर खुला

कच्ची चीनी आयात का बड़ा मौका: 2.15 लाख टन से ज्यादा TRQ कोटा फिर खुला, 27 नवंबर तक करें झटपट आवेदन
देश में चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए केन्द्र सरकार ने कहा कच्ची चीनी Raw Sugar) के आयात के लिए फिर खोली आवेदन विंडो
New Delhi…
!!
- TRQ के तहत 2.15 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी का कोटा नए आवंटन के लिए उपलब्ध.
- कुल 10 लाख मीट्रिक टन के कोटे में से 8.12 लाख MT आवंटित.
- आवंटित कोटे में से 27,493.859 MT सरेंडर, जबकि 1,87,550 MT का आवंटन नहीं हुआ.
- पात्र चीनी मिलें और रिफाइनर्स 27 नवंबर तक कर सकेंगी आवेदन.
- आयातित कच्ची चीनी को रिफाइंड चीनी में बदलने की अपनी कार्यशील क्षमता जरूरी
- TRQ की वैधता 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाई गई…
सरकार ने कच्ची चीनी के आयात के लिए कुल 10,00,000 मीट्रिक टन (10 लाख मीट्रिक टन) का टैरिफ रेट कोटा (TRQ) तय किया था. यह मात्रा अधिसूचना संख्या 31/2026-2027 (दिनांक 20 अगस्त 2026) के तहत अधिसूचित की गई थी. इसके बाद सार्वजनिक सूचना संख्या 27/2026-2027 (दिनांक 20 अगस्त 2026, समय-समय पर संशोधित) और आगे की आवंटन प्रक्रिया के तहत अब तक पात्र चीनी मिलों और रिफाइनर्स को कुल 8,12,450 मीट्रिक टन कोटा आवंटित किया जा चुका है.
DGFT ने वैधता बढ़ने और इस बचे हुए कोटे को देखते हुए पात्र चीनी मिलों और रिफाइनर्स के लिए एक बार की यह आवेदन विंडो ओपन है. इच्छुक और पात्र आवेदक 27 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे.
आवेदन करने के लिए पात्र इकाइयों को DGFT की आधिकारिक वेबसाइट ([https://dgft.gov.in](https://dgft.gov.in)) पर जाना होगा. वहां से Import Management System और फिर Tariff Rate Quota (TRQ) के माध्यम से निर्धारित तरीके और प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन दाखिल करना होगा.




