उत्तर प्रदेशकन्नौजताजा खबर
कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चार की मौत, कई घायल

ब्यूरो रिपोर्ट: ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News
स्कूली बच्चों को पिकनिक पर लेकर जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर
कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 209 पर सड़क किनारे खड़ी स्कूली बस में तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, स्कूली बस बच्चों को पिकनिक पर घुमाने के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर बस खड़ी थी, तभी पीछे से आए ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



