उत्तर प्रदेशकुशीनगरताजा खबर
कुशीनगर में पुलिस बूथ पर हंगामा, पिता-पुत्र ने दरोगा की वर्दी फाड़ी
ब्यूरो रिपोर्ट: ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News
कुशीनगर। जिले के पकड़ियार पुलिस बूथ पर महिला और बच्चों को ले जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोप है कि नशे में धुत पिता-पुत्र ने पुलिस बूथ पर हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की। इस दौरान एक दरोगा की वर्दी भी फाड़ दी गई।
घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और पुलिस के सम्मान को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। कानून का पालन कराने वाली पुलिस के साथ ही यदि इस तरह की अभद्रता और मारपीट की घटनाएं होंगी, तो आम नागरिकों की सुरक्षा और कानून के प्रति सम्मान कैसे कायम रहेगा?



