डिजिटल युग में टैक्सपेयर्स के डेटा की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण: मनोजलाल। वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष मेहरोत्रा ने आईटीबीए लखनऊ में अधिवक्ताओं को DPDP एक्ट पर दी जानकारी।

-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता


आयकर बार एसोसिएशन, लखनऊ: DPDP अधिनियम 2023 पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
लखनऊ 21 अगस्त
आयकर बार एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा हाल ही में एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष मेहरोत्रा ने शिरकत की।
संघ के अध्यक्ष मनोज लाल ने एडवोकेट मनीष मेहरोत्रा का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में वित्तीय एवं व्यक्तिगत जानकारियों की सुरक्षा अत्यंत अनिवार्य हो गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अधिवक्ताओं और कर-परामर्शदाताओं के पास करदाताओं का बेहद संवेदनशील डेटा रहता है, इसलिए डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) अधिनियम, 2023 के नियमों और अधिकारों को समझना सभी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष मेहरोत्रा ने DPDP अधिनियम की उपयोगिता, नागरिकों के अधिकारों और डेटा प्रबंधित करने वाली संस्थाओं की कानूनी जिम्मेदारियों पर अपने मार्गदर्शन और व्यावहारिक सुझाव साझा किए।



