उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान

जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी

उन्नाव। जिले में हाईवे पर एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों और क्षेत्रों में युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही हादसा करने वाले वाहन का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई जा रही है। 

Related Articles

Back to top button