उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने किया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराव गुप्ता भी मौजूद रहे और फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस दौरान जिला महामंत्री उदय प्रताप सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। जिला उपाध्यक्ष रीतेश चौहान, प्रत्यय गुप्ता, सुधीर चौहान और सतीश चौहान ने भी रक्तदान किया।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। शिविर में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक भी किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर सिंह समेत भाजपा और भाजयुमो के पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्लड बैंक की टीम की देखरेख में स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button