उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दिया’

लखनऊ 17 सितंबर


उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज अपने आवास पर ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलित किया।

डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और अंत्योदय के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है।

उनके नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को ‘सेवा संकल्प’ के रूप में मनाते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और सहयोग पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची शुभकामना है।

‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलित कर उन्होंने प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामना की।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प निरंतर साकार हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button