उत्तर प्रदेशउन्नावताजा खबर

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे सदर विधायक पंकज गुप्ता, 650 परिवारों को बांटी राहत किट

संवाददाता — सचिन पांडे , Kisan Mail News

उन्नाव। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और सहायता की स्थिति का जायजा लेने के लिए सदर विधायक पंकज गुप्ता ने सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर बाढ़ के कारण सामने आई समस्याओं की जानकारी ली और जल्द समाधान का भरोसा दिया।

विधायक ने परियर स्थित बाबा बलखंडेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। इसके बाद आयोजित बाढ़ राहत किट वितरण कार्यक्रम में उन्होंने प्रभावित परिवारों को संबोधित किया।

इस दौरान मानाबंगला, कोलवा, ललतूपुरवा, करीमाबाद, मोहद्दीपुर, चंदनखेड़ा और कोटरिया समेत विभिन्न गांवों में राहत किट वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान करीब 650 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।

विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि बाढ़ की कठिन घड़ी में प्रभावित परिवार खुद को अकेला न समझें। जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी हैं।

कार्यक्रम में संबंधित गांवों के प्रधानों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button