उत्तर प्रदेशकानपुरताजा खबर

सेवा संकल्प अभियान के तहत 120 किमी सड़कों की सफाई, 350 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

कानपुर। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशभर में शुरू किए गए सेवा संकल्प अभियान के तहत कानपुर नगर निगम ने शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले अभियान के तहत नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों का निरीक्षण किया।

अभियान के पहले दिन 425 सफाई कर्मचारियों को 25 प्रमुख मार्गों की सफाई में लगाया गया। सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए 60 सफाई नायक, 25 स्वच्छता निरीक्षक और छह जोनल स्वच्छता अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई।

निरीक्षण के दौरान लाला लाजपत राय अस्पताल, गोल चौराहा, कोका कोला चौराहा, पांच नंबर गुमटी, जरीब चौकी, अफीम कोठी, झकरकटी, टाटमिल, नया पुरवा, बाकरगंज, किदवई नगर, संजय वन, गौशाला चौराहा, साकेत नगर, फजलगंज, मरियमपुर चौराहा, स्वरूप नगर समेत विभिन्न प्रमुख स्थानों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया।

अभियान के तहत 120 किलोमीटर सड़क की सफाई और कूड़ा उठान कराया गया। इस दौरान 60 रिक्शा ट्रॉली, 150 हाथ कूड़ा गाड़ियां, 25 टाटा ऐस और 10 बाबकट मशीनों की मदद से करीब 350 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया गया।

इसके अलावा आठ रोड स्वीपिंग मशीनों के माध्यम से सड़कों के डिवाइडरों की सफाई कराई गई। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य शहर की सफाई व्यवस्था को और मजबूत करना तथा प्रमुख मार्गों पर नियमित स्वच्छता बनाए रखना है।

Related Articles

Back to top button