उत्तर प्रदेशकानपुरताजा खबर

घर से दो लाख रुपये और जेवर चोरी करने वाली नौकरानी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत बरामदगी का दावा

ब्यूरो रिपोर्ट — ऋषभ तिवारी, Kisan Mail News

कानपुर। किदवई नगर थाना पुलिस ने घर से नकदी और जेवरात चोरी करने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान खुशबू सिंह के रूप में हुई है, जो वादी के घर पर नौकरानी के रूप में काम करती थी।

पुलिस के अनुसार, वादी की पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान अभियुक्ता ने कथित तौर पर घर से दो लाख रुपये नकद और जेवरात चोरी किए थे। आरोप है कि चोरी का सामान कूड़े के पैकेट में रखकर वह घर से चली गई थी।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान अभियुक्ता ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर घर से चोरी किए गए दो लाख रुपये नकद, दो चूड़ियां पीली धातु, दो झुमकी पीली धातु, दो टॉप्स सफेद व पीली धातु, एक पेंडेंट पीली धातु और एक अंगूठी सफेद व पीली धातु बरामद की गई।

थानाध्यक्ष विजय सिंह के मुताबिक मामले में चोरी की गई संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है। गिरफ्तार अभियुक्ता को अग्रिम विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई थानाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अंकुश चौधरी, महिला उपनिरीक्षक आरती और रिजर्व आरक्षी मानवेंद्र सिंह की टीम ने की।

Related Articles

Back to top button