लखनऊ
दुकान में आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। कैसरबाग थाना पुलिस ने दुकान में आग लगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को मोमिनशाह पुत्र मोहम्मद शरीफ की तहरीर पर दुकान में आग लगाए जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने सैफ राशिद पुत्र राशिद सिद्दीकी उर्फ नन्हू, निवासी जम्बूरखाना, कैसरबाग, उम्र करीब 30 वर्ष, को अलीगंज स्थित इंडियन ऑयल बिल्डिंग के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक योगेश चन्द्रेल एवं कांस्टेबल राहुल चौधरी शामिल रहे।




