अंतर्राष्ट्रीयराजनीति

राहुल-प्रियंका ने आकाशवाणी भवन परिसर में डेरा जमाया

: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  आकाशवाणी भवन परिसर में एक पेड़ तले बैठ गए हैं। इलेक्शन कमीशन तक जाने की कोशिश में वे इस रस्ते भीतर दाखिल हुए थे लेकिन पुलिस ने अब आकाशवाणी भवन का पिछला गेट बंद कर दिया है। आकाशवाणी भवन के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच गए हैं और लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस ने इन लोगों को हिरासत में लिए जाने के लिए यहां पर कई बसें बुला लीं हैं।

नई दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के मार्च के दौरान मंगलवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा आकाशवाणी भवन परिसर में पहुंच गए. दोनों नेता परिसर के अंदर एक पेड़ के नीचे बैठकर धरना देने लगे. उनके साथ कई नेता भी मौजूद हैं.

INDIA ब्लॉक के सांसद संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग के मुख्यालय निर्वाचन सदन की ओर मार्च कर रहे थे. पुलिस ने संसद मार्ग पर नीति आयोग के सामने, आकाशवाणी भवन की तरफ जाने वाले रास्ते पर उन्हें रोक दिया. इसके बाद राहुल-प्रियंका सहित कई नेताओं को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया. इसके बाद फिर राहुल और प्रियंका दोनों आकाशवाणी भवन के गेट से परिसर के अंदर चले गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button